Monday, May 12, 2025
सड़क अर्जुनी

हर्ष मोदी मोरगांव अर्जुनी विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा संयोजक मनोनित

सौंदड़ – आगामी समय में अब जल्द ही लोकसभा चुनाव का शंखनाद होगा, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में निरंतर तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने के लिये संगठन स्तर पर तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में चुनाव संयोजक को लेकर नियुक्तियां की जा रही है, जिसमें गोंदिया भंडारा लोकसभा क्षेत्र में मोरगांव अर्जुनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन की ओर से लोकसभा संयोजक के पद पर क्षेत्र के यूवा जुझारु.जनसेवक, सबसे यूवा सरपंच और कृषि उत्पन्न
बाजार समिति के संचालक, तालुका सरपंच संगठन के अध्यक्ष हर्ष विनोद कुमार मोदी को भारतीय जनता युवा मोर्चा मोरगांव अर्जुनी लोकसभा संयोजक पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
हर्ष विनोद कुमार मोदी की यह नियुक्ति प्रदेश के
उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
चंद्रशेखर बावनकुळे एवं भारतीय जनता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विक्रांत पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा राहुल लोणीकर, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा शिवानीताई दानी, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा बादल कुलकर्णी, संगठन मंत्री उपेन्द्र कोठेकर, वीरेन्द्र बाळाभाऊ अंजनकर, जिले के अध्यक्ष येशुलाल उपराड़े,
सांसद सुनिल मेंढे, पूर्व मंत्री परिणय पुके, पूर्व मंत्री राजकुमार बड़ोले एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष विजय
शिवनकर लोकसभा संयोजक, जिला परिषद अध्यक्ष
पंकज राहंगडाले एवं जिला परिषद सदस्य रचनाताई
गहाणे के मार्गदर्शन में की गई है। भाजप यूमो नेता हर्ष विनोद कुमार मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपने विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक मतों से लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिये प्रयत्नशील रहने की प्रतिबद्धता जाहिर की है, तथा इस संदर्भ में जगप्रेरणा को बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अब
विश्व के अग्रणी देशों में शामिल हो चुका है, तथा पुनः एक बार देश की जनता मोदी जी के नेतृत्व में 450 सीटों पर बहुमुल्य समर्थन प्रदान कर भाजपा की सरकार बनाकर देश के विकास को और गति प्रदान करेगी।

error: Content is protected !!