Tuesday, April 28, 2026
दिल्ली

डुग्गीपार पुलिस स्टेशन में शांति समिति की बैठक संपन्न

MKM NEWS 24 – डॉ. सुशिल लाडे

सडक-अर्जुनी (गोंदिया) : डुग्गीपार पुलिस स्टेशन में आज दी.28 को शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव बनाए रखना तथा किसी भी संभावित विवाद को रोकना था।
बैठक की अध्यक्षता थानेदार पुलिस अधिकारी गणेश वनारे, ने की। इसमें शांति समिति के सदस्य, जिसमें चेतन वडगाये सभापति, कविता रंगारी जी.प. सदस्या, डॉ.अविनाश काशिवार सभापती बाजार समिती, राजेश नंदागवळी, डॉ.सुशील लाडे , शाहिद पटेल, राजू शेख, सुबुर सौदागर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि, व्यापारी संघ के सदस्य तथा पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, कानून-व्यवस्था, त्योहारों/सामाजिक आयोजनों के दौरान शांति बनाए रखने, अफवाहों पर रोक, सामुदायिक सहयोग तथा आपसी समझ बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र को अपराध मुक्त और शांतिपूर्ण बनाए रखें। किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया। प्रतिभागियों ने भी पुलिस की पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे सहयोग को जारी रखने का आश्वासन दिया। शांति समिति की यह बैठक पुलिस और समाज के बीच मजबूत सेतु बनाने में सहायक सिद्ध हुई। डुग्गीपार पुलिस स्टेशन की टीम ने कहा कि ऐसी नियमित बैठकों से क्षेत्र में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।

error: Content is protected !!